Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsRohini Acharya : बड़े बेटे को लालू ने हटाया, बेटी ने खुद...

Rohini Acharya : बड़े बेटे को लालू ने हटाया, बेटी ने खुद छोड़ा परिवार; पिता का जीवन बचाया था रोहिणी आचार्य ने

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के भूतपूर्व रेल मंत्री और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहुत दिन नहीं हुए, जब लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकल बाहर किया था। अब उनकी सबसे चर्चित बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए परिवार से भी दामन छुड़ा लिया है। रोहिणी आचार्य तब सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी, जब उन्होंने अपने पिता को किडनी दान कर उनकी जान बचाई थी।

Trending Videos

Bihar Election:लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, कहा-मैं अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं

सिंगापुर में रहती हैं, वही कराया था पिता का किडनी प्रत्यारोपण

पाटलिपुत्र की सांसद चुनी गई लालू प्रसाद यादव की पहली बेटी मीसा भारती हैं। निशा के बाद रोहिणी आचार्य हैं। रोहिणी आचार्य की शादी तो बिहार में हुई है, लेकिन वह सपरिवार सिंगापुर में रहती हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जब किडनी खराब हो गई, तो प्रत्यारोपण के लिए दाता की खोज शुरू हुई थी। बाद में रोहिणी आचार्य ने पिता को सिंगापुर बुला लिया। वहां अपनी एक किडनी पिता को देखकर उनकी जान बचाई। दिसंबर 2022 में ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक लालू सिंगापुर में रहे और फिर उसके बाद दिल्ली में बेटी मीसा भारती के पास। किडनी देने वाली बेटी को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों में बहुत जबरदस्त सकारात्मक माहौल था। लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय हुए लालू प्रसाद यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को सारण में भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रूडी के सामने टिकट दिया। रोहिणी ने बिहार में रहकर अपने क्षेत्र में जबरदस्त प्रचार भी किया, लेकिन जीत नहीं सकीं। इसके बाद वह सिंगापुर लौट गई थीं।

दो लोगों का नाम लिखकर राजनीति से ही संन्यास लेने का एलान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एक बार चर्चा उठी कि वह यह चुनाव भी लड़ने आने वाली हैं। इधर इस बीच, एक लड़की के साथ वायरल वीडियो के आधार पर लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए राष्ट्रीय जनता दल और आजीवन परिवार से बाहर कर दिया। तेज प्रताप यादव पर दहेज प्रताड़ना का केस पहले से चल रहा है। पिछले दिनों जब तेज प्रताप यादव वैशाली के महुआ से अपनी नवगठित पार्टी के नाम पर चुनाव में उतरे, तो लालू परिवार से केवल रोहिणी ने ही अपने भाई के लिए शुभकामना संदेश दिया। कहां जा रहा है कि इसी बात को लेकर तेजस्वी के आसपास रहने वाले लोगों ने परिवार में विवाद बढ़ा दिया। शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में तेज प्रताप यादव की हार भी हुई। राष्ट्रीय जनता दल बुरी तरह सिमट गया। इसके बाद अब शनिवार को रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले दो लोगों का नाम लिखकर राजनीति से ही संन्यास लेने और लालू परिवार से दूर होने का एलान कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments