Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsUP: 'जेल बदले जाने पर था एनकाउंटर का डर, बेटे से कहा...

UP: ‘जेल बदले जाने पर था एनकाउंटर का डर, बेटे से कहा था- जीवन रहा तो मिलेंगे, नहीं तो…’; आजम का फिर छलका दर्द

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल से कैमरे के सामने छात्र राजनीति से लेकर जेल यात्रा तक विस्तृत बातचीत की। उन्होंने सिब्बल के सामने अपना दर्द बयां करते हुए उस वक्त को भी याद किया जब रामपुर जेल से उनको सीतापुर जेल भेजा गया था।

Trending Videos

उनका कहना था कि उस वक्त जब परिवार के सदस्य अलग-अलग हुए तब उनको एनकाउंटर का डर था। जब वह और उनके बेटे अब्दुल्ला दूसरी जेल में सकुशल शिफ्ट हो गए तब जाकर राहत की सांस ली।

सपा नेता आजम खां और वरिष्ठ अधिवक्ता के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच विस्तृत बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जेल यात्रा का पूरा वर्णन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments