Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsUS Tariffs: 'हम टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम...

US Tariffs: ‘हम टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम कर देंगे’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतरिक्त टैरिफ के चलते भारत और अमेरिकाके रिश्तों में बीते दिनों से तनाव देखने को मिला है। ऐसे में अब ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा किफिलहाल भारत पर अमेरिकीटैरिफ बहुत ज्यादा हैं,क्योंकि भारत पहले रूस से तेल ले रहा था।

उन्होंने कहा किअब भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है और मैंने भी रूस का तेल व्यापार बहुत हद तक बंद करवा दिया है, इसलिए भारत पर लगे टैरिफ को जल्द ही कम कर दिया जाएगाा। इस बात की पुष्टि करते हुए ट्रंप ने साफ-साफ कहा किहां, हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे हैं, जो कि हमकिसी भी समय, किसी भी दिनकर देंगे।

ये भी पढ़ें:-US: ‘भारत सभ्यताओं का देश, हमारा अहम साझेदार’, सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने भारत की तारीफ की

नया व्यापार समझौता तैयार हो रहा- ट्रंप

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया किअमेरिका और भारत के बीच नया व्यापार समझौता तैयार हो रहा है, जो पहले के समझौतों से बहुत अलग और न्यायपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि अभी भारत मुझे पसंद नहीं करता, लेकिन जल्द ही वे हमें फिर से पसंद करेंगे। हमें एक न्यायपूर्ण और सभी के लिए फायदेमंद व्यापार समझौता मिल रहा है। पहले हमारे सौदे काफी असमान थे, लेकिन अब हम एक संतुलित डील के काफी करीब हैं।

ट्रंप ने भारत की तारीफ की

इससे पहले भारत में अमेरिका के नए राजदूत औरदक्षिण-एशिया विशेष दूत नियुक्त हुएसर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने भारत की तारीफ की। ट्रंप ने कहा किभारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, सबसे बड़ा देश है और यहां 1.5 अरब से ज्यादा लोग रहते हैं। उन्होंने कहा किहमारे प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंध शानदार हैं और सर्जियो गोर ने इसे और मजबूत किया है।

इस दौरान ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया किगोर का काम अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि गोर निवेश बढ़ाने, अमेरिकी ऊर्जा निर्यात को बढ़ाने और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें:-US: व्हाइट हाउस में सीरियाई राष्ट्रपति अल शरा का भव्य स्वागत, ट्रंप के साथ मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बातचीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments