Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsWho Is No 1 Batsman in ODI: कोहली की धाक, वनडे बल्लेबाजों...

Who Is No 1 Batsman in ODI: कोहली की धाक, वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर दो पर, शीर्ष पर हिटमैन रोहित


भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों में भारत की बादशाहत कायम है। कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोहली पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद उनकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।




Trending Videos

2 of 6

विराट कोहली
– फोटो : ANI


कोहली का शानदार फॉर्म और रैंकिंग में इजाफा

2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा नंबर एक स्थान छिनने के बाद कोहली अब पहले पायदान से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 302 रन जमाए। इनमें दो शतक शामिल हैं। सीरीज के आखिरी वनडे में 65* की नाबाद पारी खेलते हुए कोहली ने भारत को जीत दिलाई। इसी प्रदर्शन का असर रैंकिंग में दिखा और वह दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए।


3 of 6

रोहित शर्मा
– फोटो : BCCI


रोहित शर्मा का दबदबा बरकरार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2024 और 2025 के दौरान वनडे में निरंतर प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में 146 रन बनाए और अपनी शीर्ष रैंकिंग कायम रखी। कोहली और रोहित ने आईसीसी वनडे बैटिंग चार्ट में भारतीय वर्चस्व को और मजबूत किया है।


4 of 6

केएल राहुल
– फोटो : PTI


दूसरे भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग

शुभमन गिल ने भले ही उन्होंने वनडे सीरीज नहीं खेली, लेकिनवह अपने पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल दो स्थान चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह भारत के बल्लेबाजों की गहराई को दर्शाता है। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारत का दबदबा जारी है। कुलदीप यादव तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अक्षर पटेल (13वें), अर्शदीप सिंह (20वें) और जसप्रीत बुमराह (25वें) स्थान पर पहुंचकर फायदे में रहे।


5 of 6

यशस्वी जायसवाल
– फोटो : BCCI


टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का प्रदर्शन

टेस्ट बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल नंबर आठ पर टिके हुए हैं, जबकि शुभमन गिल और ऋषभ पंत एक-एक स्थान ऊपर बढ़कर क्रमशः 11वें और 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने रहते हुए शानदार फॉर्म में हैं। उनके बाद मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी एक-एक स्थान ऊपर आए हैं।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments