Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsअंबाला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: वायुसेना स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया,...

अंबाला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: वायुसेना स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया, राफेल विमान में भरेंगी उड़ान

{“_id”:”69018457ad966b38fa0606cd”,”slug”:”president-draupadi-murmu-on-haryana-tour-rafale-may-fly-over-ambala-area-declared-no-drone-zone-2025-10-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अंबाला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: वायुसेना स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया, राफेल विमान में भरेंगी उड़ान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल

Updated Wed, 29 Oct 2025 10:34 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।


अंबाला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
– फोटो : ANI



विस्तार


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। वह कुछ ही देर में फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली हैं। उन्होंने एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संभावना है कि वह राफेल से अंबाला का चक्कर भी लगा सकती हैं।


जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय की गई है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की परमिशन नहीं है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments