Friday, February 6, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsपलाश और स्मृति की शादी टलने के बाद पलक मुच्छाल की आई...

पलाश और स्मृति की शादी टलने के बाद पलक मुच्छाल की आई पहली प्रतिक्रिया, गायिका ने किया ये खुलासा

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी, पहले 23 नवंबर को होनी थी। हालांकि स्मृति के परिवार मेंकुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने केकारण इस शादी को टाल दिया गया था। अब पलाश की बहन औरगायिका पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा।

गायिका ने लोगों से की अपील

मशहूरगायिका पलक मुच्छलने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर पलाश-स्मृति की शादी के टलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण, स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस संवेदनशील समय में परिवारों की निजता का सम्मान करें।’

शादी के जश्न के बीच टली थी शादी

आपको बताते चलें कि पलाश और स्मृति की शादी का जश्न अपने चरम पर था। दोनों के हल्दी, मेंहदी और संगीत के फोटोज-वीडियो सोशल मीडिय पर सामने आ रहे थे। हालांकि, अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबर आई और शादी को टाल दिया गया। क्रिकेटर केमैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह स्थिति और बिगड़ गई थी। उन्होंने बताया, ‘आज सुबह जब स्मृति के पिता नाश्ता कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। हमने थोड़ा इंतजार किया, सोचा कि वह ठीक हो जाएंगे। लेकिन जब उनकी हालत और बिगड़ गई, तो हमने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले गए, जहांवो डॉक्टरों की निगरानी में है।’ इसके बादडॉक्टर्स ने भीउनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। अब स्मृति के पिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:Dharmendra:‘एक सिनेमाई युग का अंत हो गया’, राष्ट्रपति से लेकर सेलेब्स तक ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

पलाश भी अस्पताल में भर्ती

इसके बाद सोमवार को खबर आई कि मंधाना के होने वाले पति पलाश मुछाल की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments