Monday, February 9, 2026
No menu items!
.
HomeBihar News'भारत विकास के सफर का साथी': बोत्सवाना की संसद में मुर्मू का...

‘भारत विकास के सफर का साथी’: बोत्सवाना की संसद में मुर्मू का संबोधन, दोनों देशों की साझेदारी को बताया मजबूत

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बोत्सवाना की राष्ट्रीय विधानसभा (नेशनल असेंबली) को संबोधित किया।संसद पहुंचने पर उनका स्वागत स्पीकर दिथापेलो एलकेओरापेत्से, डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता ने किया। अपने संबोधन में मुर्मू नेबोत्सवाना की स्वतंत्रता के बाद की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत बोत्सवाना के विकास सफर में शुरू से ही उसका विश्वसनीय साझेदार रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद बोत्सवाना के मेहनती लोगों और दूरदर्शी नेताओं ने शांति, स्थिरता और समावेशी विकास के लिए समर्पित एक मजबूत राष्ट्र बनाया है। मुर्मू ने कहा किभारत को गर्व है कि उसने बोत्सवाना की राष्ट्र-निर्माण यात्रा में प्रारंभिक सहयोगी के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि भारत और बोत्सवाना के बीच सहयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, कृषि, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे कई क्षेत्रों में फैला है।

Trending Videos

बता दें कियह राष्ट्रपति मुर्मू की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है। उन्होंने राष्ट्रपति दुमा बोकॉ से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने पर सहमति जताई।

इन मुद्दों पर हुई बातचीत

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रपति बोकॉ के साथ बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और परस्पर सम्मान पर आधारित अपने गहरे संबंधों को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत और बोत्सवाना के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे बोत्सवाना के नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भारतीय दवाएं आसानी से मिल सकेंगी। साथ ही भारत बोत्सवाना को जरूरी एआरवी दवाएं (HIV उपचार के लिए) भेजेगा।

ये भी पढ़ें:-Terrorism: क्या भारत में आतंकी वारदात से तुर्किये के तार जुड़े हैं? खबरों पर बोला अंकारा- दुर्भावनापूर्ण और…

बोत्सवाना लोकतंत्र और सुशासन का चमकता उदाहरण- मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि बोत्सवाना लोकतंत्र, सुशासन और प्रभावी नेतृत्व का चमकता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि जब लोकतंत्र आम लोगों के कल्याण के लिए काम करता है और राष्ट्रीय संसाधनों का उपयोग सभी के विकास के लिए किया जाता है, तब एक देश सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि भारत और बोत्सवाना के रिश्ते आपसी भरोसे, सम्मान और लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर आधारित हैं। दोनों देशों की दोस्ती न केवल उनके अतीत से मजबूत हुई है, बल्कि भविष्य के उज्जवल वादों पर भी टिकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments