Saturday, January 31, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsसहरसा में सड़क हादसे में दो की मौत: एनएच-107 पर चार घंटे...

सहरसा में सड़क हादसे में दो की मौत: एनएच-107 पर चार घंटे तक जाम, आइसक्रीम विक्रेता और अस्पताल गार्ड कुचले गए

शनिवार को जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो परिवारों के कमाने वाले सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में एक गांव में आइसक्रीम बेचकर परिवार चलाने वाला शख्स था, जबकि दूसरा सदर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड था।

एनएच 107 पर आइसक्रीम विक्रेता की मौत, 4 घंटे हंगामा

पहला हादसा बरियाही–सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग (एनएच 107) पर हुआ। बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव वार्ड 07 निवासी 55 वर्षीय बेचन महतो सुबह करीब 5 बजे घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे फूल तोड़ने गए थे। लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेचन महतो आइसक्रीम बेचकर अपने चार बच्चों (दो बेटे, दो बेटियां) का पालन-पोषण करते थे। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एनएच 107 को पूरी तरह जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक चला यह जाम तब समाप्त हुआ जब स्थानीय भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आलोक रंजन घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढे़ं:मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल; अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग से जा टकराई कार

सदर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आए अस्पताल गार्ड

दूसरा हादसा सदर थाना क्षेत्र में हुआ। बिहरा थाना इलाके के मुरली बंसतपुर वार्ड 13 निवासी 60 वर्षीय ललन चौधरी सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। रोजाना की तरह वह शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक उन्हें कुचल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments