Home Bihar News कौन थे मेजर मोहित शर्मा? ‘धुरंधर’ में जिनका रोल निभा रहे रणवीर...

कौन थे मेजर मोहित शर्मा? ‘धुरंधर’ में जिनका रोल निभा रहे रणवीर सिंह, पाकिस्तान जाकर आतंकियों संग खाई बिरयानी

0
कौन थे मेजर मोहित शर्मा? 'धुरंधर' में जिनका रोल निभा रहे रणवीर सिंह, पाकिस्तान जाकर आतंकियों संग खाई बिरयानी

{“_id”:”6923278d483dc5056a08a490″,”slug”:”major-mohit-sharma-real-story-dhurandhar-film-ranveer-singh-1-para-special-forces-heroic-operation-kashmir-2025-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कौन थे मेजर मोहित शर्मा? ‘धुरंधर’ में जिनका रोल निभा रहे रणवीर सिंह, पाकिस्तान जाकर आतंकियों संग खाई बिरयानी”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

Who is Major Mohit Sharma Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो मेजर मोहित शर्मा के किरदार में नजर आने वाले हैं। चलिए जानते हैं आखिर कौन थे मेजर मोहित शर्मा, जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों को घुसकर मारा था।


Major Mohit Sharma
– फोटो : एक्स



विस्तार


भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं में कुछ नाम ऐसे दर्ज हैं जिनका जिक्र होते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक नाम है स्पेशल फोर्स के जांबाज कमांडो मेजर मोहित शर्मा,जिनकी बहादुरी और सूझबूझ ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को नई ताकत दी। अब उनकी असाधारण जिंदगी और गुप्त मिशनों की कहानी को निर्देशक आदित्य धर बड़े पर्दे पर ‘धुरंधर’ के रूप में पेश कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। देश के इस अमर योद्धा की गाथा फिल्मों की नहीं, बल्कि हकीकत की ऐसी कहानी है जिसे जानकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।

Trending Videos

पाक अधिकृत इलाकों में घुसकर आतंकियों को मारा

मेजर मोहित शर्मा का नाम भारतीय सेना के उन चुनिंदा अधिकारियों में दर्ज है जिन्होंने आतंकवाद की जड़ों को हिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। दक्षिण कश्मीर में 2004 में चलाए गए एक अत्यंत गोपनीय अभियान में उन्होंने ‘इफ्तिखार भट’ नाम से हिजबुल मुजाहिदीन में घुसपैठ कर दुश्मनों का भरोसा जीता। लंबी दाढ़ी, कश्मीरी लहजा और एक काल्पनिक ‘मारे गए भाई’ की कहानी- इन सबने उनके अंडरकवर स्वरूप को इतना मजबूत बना दिया कि आतंकी उन्हें अपना साथी मानने लगे।

यह खबर भी पढ़ें:अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की दोस्ती पर उठा सवाल, सलमान ने लगाई फटकार; बिग बॉस 19 में फिर होगा कुछ बवाल?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version