Home Bihar News गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड भागे लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड भागे लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस से क्या होगा, भारत लाने की क्या तैयारी?

0
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड भागे लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस से क्या होगा, भारत लाने की क्या तैयारी?

गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद से ही पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए क्लब के स्टाफ के साथ इसके मालिकों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अगले ही दिन खबर आई कि क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा नाइट क्लब- रोमियो लेन में आग की घटना के कुछ ही घंटों के अंदर भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए। इस खबर के सामने आने के बाद से चर्चा है कि भारत में एक और घटना के आरोपी पहले के कुछ भगोड़ों का उदाहरण लेते हुए देश छोड़कर भागने और न्याय की पहुंच से दूर रहने में सफल हुए हैं।

Trending Videos

इस बीच गोवा पुलिस ने फरार लूथरा भाइयों को लाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड भागे दोनों भाइयों को लाने के लिए पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी- इंटरपोल से मदद मांगी है। पुलिस इन दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाना चाहती है, जिससे इन्हें भारत लाने में आसानी हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version