अभिनेता कार्तिक आर्यन का आज शनिवार को 35वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर निर्माताओं ने अभिनेता की आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर रिलीज किया। अब इस टीजर रिलीज इवेंट से कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें अभिनेता अपने बर्थडे केक की कटिंग करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं भारी संख्या में प्रशंसकों ने एक्टर को इवेंट केदौरानघेर लिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। देखें वीडियजो।
अनन्या पांडे संग काटा बर्थडे केक
इस वायरल वीडियो में अभिनेता कार्तिक आर्यनफिल्म‘तू मेरी मैं तेरा…’ के टीजर रिलीज इवेंट के दौरान अपने जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस अनन्या पांडे भीदिख रही हैं, जो उन्हें केक खिला रही हैं। कमेंट सेक्शन में नेटिजंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने अभिनेता को घेरा
सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर रिलीज इवेंट के कुछ और वीडियो सामने आए हैं। प्रशंसकों ने जैसे ही अभिनेता कार्तिक आर्यन को देखा, वो उनसे मिलने, सेल्फी क्लिक कराने और ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़े। इस कारण वीडयोज मे देखा गया कि एक्टर अपने फैंस से पूरी तरह से घिर गए। हालांकि ये उनके प्रशंसकों का उनके प्रति प्रेम है। वहीं एक और वीडियो में देखा जा रहा है कि फैंस अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर उनकी फिल्म का टाइटल दोहराते दिख रहे हैं, जिसे अभिनेता अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें:Haseen Khwaab:मीनाक्षी और प्रियांशी ने बिखेरा आवाज का जादू, डिन चेक बैंड का नया गीत ‘हसीन ख्वाब’ हुआ रिलीज
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।



