दिल्ली में हाल ही में हुए धमाकों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि इस घटना में इस्तेमाल की गई दूसरी कार (ईकोस्पोर्ट) दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके के एक व्यक्ति, उमर, के नाम पर पंजीकृत है। यह वाहन सात साल से अधिक समय से इस्तेमाल में है।
2 of 8
बरामद हुई लाल रंग की इकोस्पोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
यह बीएस-4, डीजल इंजन वाली कार है। इस गाड़ी का इंश्योरेंस 15 फरवरी 2026 तक वैध है, जबकि इसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 5 दिसंबर 2025 तक मान्य है। यह वाहन वर्तमान में ‘एक्टिव स्टेटस’ में ‘यूजिंग’ श्रेणी में दर्ज है, जिसका अर्थ है कि इसका नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा था।
3 of 8
ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई दूसरी कार की डिटेल
– फोटो : अमर उजाला
इस खुलासे के बाद, सुरक्षा एजेंसियां उमर से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उमर का इस आतंकी घटना से कोई सीधा संबंध है, या यह वाहन किसी अन्य माध्यम से आतंकियों के हाथ लगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
4 of 8
Delhi Blast CCTV
– फोटो : पीटीआई
सामने आया दिल्ली ब्लास्ट का CCTV फुटेज
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम को लाल किले के पास हुए कार धमाके का पहली बार सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में धमाके का दिल दहलाने वाला मंजर कैद हुआ है। लाल किले चौराहे पर लगे एक निगरानी कैमरे में यह धमाका रिकॉर्ड हो गया। विस्फोटक लदी कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। मामले की जांच एनआईए कर रही है।
देखें वीडियो-
5 of 8
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल
– फोटो : पीटीआई
बाइक, कार और ऑटो की लाइनें लगी हैं। ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ तो गाड़ियां धीमे-धीमे आगे बढ़ती दिख रही हैं। इसी दौरान अचानक वहां एक आग का गोला उठा, फिर कैमरों में अंधेरा छा गया।
