Home Bihar News देशभर में छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, नीतीश...

देशभर में छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, नीतीश कुमार ने अपने आवास से उगते सूरज को दिया उषा अर्घ्य

0
देशभर में छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, नीतीश कुमार ने अपने आवास से उगते सूरज को दिया उषा अर्घ्य

सूर्य उपासना के महापर्व छठ की पूरे देश में धूम है। 25 अक्टूबर के शुरू हुआ यह पर्व आज यानी 28 अक्टूबर को सूर्योदय पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा। देशभर के घाटों पर कुछ ही देर में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी और इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास पूर्ण होगा।

आज छठ पर्व के अंतिम दिन गंगा, यमुना, कोसी, गंडक से लेकर यमुना तट तक छठ घाटों पर अपार भीड़ उमड़ी हुई है। पटना, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और रांची जैसे महानगरों में भी छठ पूजा की भव्य तैयारियां देखने को मिलीं। छठ महापर्व का यह अंतिम दिन उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। व्रती महिलाएं सुबह सूरज की पहली किरण को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और समाज की मंगलकामना करती हैं।

इससे पहले, रविवार की शाम को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version