Home Bihar News मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन की मौत; तीन घायल

0
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन की मौत; तीन घायल

मुजफ्फरपुरजिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर लालू-राबड़ी मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक चालक हाजीपुर निवासी मुन्ना कुमार शामिल है, जबकि बाकी लोग अन्य राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग नेपाल के काठमांडू में दर्शन कर वापस लौट रहे थे और देवघर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

पढ़ें:पीएम मोदी बोले- जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है, अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार

स्थानीय लोगों की सूचना पर कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि दुर्घटना खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर लगने के कारण हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version