Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsमुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल; अज्ञात वाहन...

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल; अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग से जा टकराई कार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के आदि गोपालपुर एनएच-57 के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार का दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही असम नंबर की एक लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले किसी अज्ञात वाहन से टकराई, फिर सड़क किनारे पुल की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला और बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

पढ़ें:’बिहार में भाजपा नेताओं का अकाल, योगी यूपी में चलाएं बुलडोजर’, लालू की बेटी मीसा का निशाना

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बोचहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि कार में कुल तीन लोग सवार थे। “एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग कार में फंसे हुए थे, जिन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments