Home Bihar News मुरादाबाद में योगी : ‘अगले साल होगा पंयायत चुनाव… एक भी वोट...

मुरादाबाद में योगी : ‘अगले साल होगा पंयायत चुनाव… एक भी वोट गलत न बने, एसआईआर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

0
मुरादाबाद में योगी : 'अगले साल होगा पंयायत चुनाव... एक भी वोट गलत न बने, एसआईआर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें। फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही वोटरों को जोड़ने का काम करें।

योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के सर्किट हाउस में सोमवार दोपहर एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंडल के जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों ने विकास की योजनाओं और एसआईआर की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के लिए एसआईआर गंभीर मुद्दा है। पार्टी के बीएलओ -1, बीएलओ -2 का सहयोग करें। बांग्लादेशी घुसपैठियेकिसी कीमत पर वोटर नहीं बनने चाहिए। पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लापरवाहीं न बरतें। मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं।

इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर घर जनसंपर्क करना होगा। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लें। विकास की योजनाएं कहां तक पहुंची है। अगले साल पंचायत चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव आएंगे। इस कारण पार्टी की तैयारी मजबूत रहनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version