Home Bihar News इस अभिनेत्री ने एक्टर धनुष के मैनेजर पर लगाया आरोप, कास्टिंग काउच...

इस अभिनेत्री ने एक्टर धनुष के मैनेजर पर लगाया आरोप, कास्टिंग काउच का है मामला; बोलीं- इनकार करने के बाद भी…

0
इस अभिनेत्री ने एक्टर धनुष के मैनेजर पर लगाया आरोप, कास्टिंग काउच का है मामला; बोलीं- इनकार करने के बाद भी…

हाल ही मेंसाउथ की मशहूरअभिनेत्री ने सुपरस्टार धनुष के मैनेजर श्रेयस पर कास्टिंग काउच के जरिए उनका शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के मैनेजर ने उनसे नई फिल्म के बारे में बात की और एक सुझाव दिया। पढ़िए पूरी खबर।

कौन हैं वो अभिनेत्री और क्या लगाया आरोप?

वह अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्किमान्या आनंद हैं,जो तमिल टेलीविजन की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने सिनेउलुगम से बातचीत में एक्टर धनुष के मैनेजर श्रेयस से बातचीत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कहा, ‘एक कमिटमेंट है।’ आगे अभिनेत्री ने श्रेयस से पूछा कि कैसी कमिटमेंट? मैं कमिटमेंट क्यों दूं? एक्ट्रेस ने किसी भी अनैतिक शर्त को मानने से साफ इनकार कर दिया।अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि उनके इनकार के बाद, श्रेयस ने कहा, ‘आप धनुष सर केहोते हुएभी उनकीबात नहीं मानेंगी?’

यह खबर भी पढ़ें:गायक ह्यूमन सागर का अंतिम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल, निधन के मात्र कुछ दिन पहले साझा किया था ये वीडियो; देखें

‘लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद…’

इस घटना के बाद, मान्या आनंदने बताया कि श्रेयस ने उनसे कई बार संपर्क किया। औरयहां तक कि उनके पहले मना करने के बावजूद एक स्क्रिप्ट भी पोस्ट की। हालांकि आगे बातचीत के दौरान जब अभिनेत्री सेपूछा गया कि क्या उन्होंने श्रेयस द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट देखीहै। इस परउन्होंने कहा, ‘नहीं, मैंने उसे नहीं पढ़ा। मैं फिल्म नहीं कर रहा हूं। हम कलाकार हैं,हम कुछ और काम कर रहे हैं। आप हमसे काम लेते हैं, लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद नहीं कर सकते। अगर हम आपकी मांगें मान लेते हैं, तो हमारा नाम कुछ और होगा। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि लोग इस चलन को पहचानें और इसे सुलझाएं।’

कौन हैं मान्या आनंद?

मान्या आनंद कोतमिल टेलीविजन में उनके कामों के लिए पहचाना जाता है। अभिनेत्री को लोकप्रिय धारावाहिक ‘वनथाई पोला’ में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version