Home Bihar News यूपी में बड़ा हादसा: पुल पर दो बसें आमने सामने टकराईं, एक...

यूपी में बड़ा हादसा: पुल पर दो बसें आमने सामने टकराईं, एक नेपाली महिला की मौत; 35 घायल, 23 की हालत गंभीर

0
यूपी में बड़ा हादसा: पुल पर दो बसें आमने सामने टकराईं, एक नेपाली महिला की मौत; 35 घायल, 23 की हालत गंभीर


यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर पुल पर शिमला जा रही मिनी बस की सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। जबकि एक नेपाली नागरिक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ईसानगर और खमरिया पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खमरिया और धौरहरा भेजा।




Trending Videos

2 of 5

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : अमर उजाला


ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर पुल पर रूपैडिया बहराइच और श्रावस्ती से सवारियां लेकर मिनी बस शिमला जा रही थी, जो लखनऊ से धौरहरा वापस आ रही एक प्राइवेट बस जो धौरहरा आ रही थी आमने सामने टकरा गई। दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए।


3 of 5

घायल
– फोटो : अमर उजाला


सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी और खमरिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी राय, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा शिवाजी दुबे,सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से घायल जलवर्षा (55) जय वर्षा (50) आरती( 25) रामावती (55) और उमाकांत (30) तीन अज्ञात घायलों को धौरहरा सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने सभी की गंभीर घायल देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


4 of 5

घायल
– फोटो : अमर उजाला


वहीं खमरिया सीएचसी लाए गए 30 घायलों में प्रशांत जंगी (16), आशा (30), सुदीपन (35), चंपा (40), संगीता (42), धन माया (40), राजबहादुर कुशरी (35), दीपा (13) निवासी गण नेपाल राष्ट्र सहित 15 नेपाली नागरिक हैं। एक नेपाली महिला की सीएचसी खमरिया में मौत हो गई। जबकि गंभीर 15 घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


5 of 5

पीड़ित
– फोटो : अमर उजाला


एक नेपाली अज्ञात महिला की मौत हो गई है जबकि 17 घायलों का इलाज चल रहा है। शेष मामूली घायल थे जो आसपास के सीएचसी में इलाज कराने के बाद चले गए है। – शमशेर बहादुर सिंह सीओ धौरहरा।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version