Friday, February 13, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsलुधियाना एनकाउंटर के आतंकी रामलाल का गंगानगर कनेक्शन: मां बोली- मेरा बेटा...

लुधियाना एनकाउंटर के आतंकी रामलाल का गंगानगर कनेक्शन: मां बोली- मेरा बेटा भोला-भक्त, परिवार के फोन जब्त

पंजाब के लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर गुरुवार को हुए पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो आतंकियों में से एक रामलाल (25) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव ताखरावाली का रहने वाला है। दूसरा आतंकी दीपक उर्फ दीपू (25) पंजाब के अबोहर का है। दोनों पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी के संपर्क में थे और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मॉड्यूल का हिस्सा थे।

पुलिस ने शनिवार को ताखरावाली गांव पहुंचकर रामलाल के पूरे परिवार से लंबी पूछताछ की और सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। रामलाल की मां वीरपाल (40) रोते-रोते बोली कि मेरा बेटा भोला है, रोज पूजा-पाठ करता है। दीपक जबरदस्ती उसे घर से ले गया। उन्होंने कहा कि जाते वक्त रामलाल ने कहा था कि मां, पंजाब में पूजा करने जा रहा हूं।

‘दीपक 4 दिन घर में रहा, शादी से लौटते ही ले गया’

वीरपाल ने बताया कि रामलाल हनुमानगढ़ में एक शादी में गया था। उसी दौरान दीपक उनके घर आया और 3-4 दिन रुका। जैसे ही रामलाल लौटा, दीपक उसे गाड़ी में बैठाकर पंजाब ले गया। साथ में गांव का ही अमित भी था, जो ड्राइवर है। दो दिन बाद अमित अकेला गाड़ी लेकर लौटा और बोला कि पंजाब पुलिस ने रामलाल को पकड़ लिया। इसके बाद अमित गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। न्यूज में पता चला कि अमित का भी एनकाउंटर हो गया।

रामलाल की हालत गंभीर, बार-बार कोमा में जा रहा

एनकाउंटर में रामलाल को 5 और दीपक को 2 गोलियां लगीं। रामलाल की हालत बेहद नाजुक है, वह बार-बार कोमा में चला जा रहा है। दोनों का इलाज लुधियाना के अस्पताल में सिक्योरिटी वार्ड में बंद कमरे में हो रहा है।

यह भी पढ़ें-Jodhpur:‘शिक्षकों की अतिरिक्त जिम्मेदारी कम करें’, SIR कार्य के दबाव में BLO की आत्महत्याओं पर भी बोले भाटी

‘ग्रेनेड हमले की थी प्लानिंग’

लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि दोनों आतंकी पंजाब में सरकारी इमारतों और संवेदनशील स्थानों पर ग्रेनेड फेंककर दहशत फैलाने की फिराक में थे। इनके पाकिस्तानी हैंडलर से सीधा संपर्क था। एक आतंकी का लिंक सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments