Home Bihar News ‘शाहरुख की नीयत गड़बड़ है’, किंग खान पर इस डायरेक्टर ने साधा...

‘शाहरुख की नीयत गड़बड़ है’, किंग खान पर इस डायरेक्टर ने साधा निशाना; बोले- दुबई में जाकर क्यों नहीं रहते?

0
'शाहरुख की नीयत गड़बड़ है', किंग खान पर इस डायरेक्टर ने साधा निशाना; बोले- दुबई में जाकर क्यों नहीं रहते?

सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद, अभिनव कश्यप ने अब शाहरुख खान पर भी निशाना साधा है। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने शाहरुख खान के बारे में कहा कि उन्हें भारत छोड़कर दुबई चले जाना चाहिए, क्योंकि वहां उनके घर का नाम जन्नत है। उन्होंने कहा कि शाहरुख सिर्फ लेना जानते हैं।

अभिनव ने शाहरुख पर की टिप्पणी

बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में अभिनव कश्यप ने कहा ‘यह कम्युनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। ये बस लेते हैं। शाहरुख खान के दुबई वाले घर को जन्नत कहते हैं, जबकि यहां वाले घर को मन्नत कहते हैं। इसका क्या मतलब है? आपकी सारी मन्नतें यहीं कुबूल होती हैं।’

अभिनव ने आगे कहा ‘वो और भी दुआएं मांगते रहते हैं। मैंने सुना है कि वो अपने बंगले में दो मंजिलें और बनवा रहे हैं। इसलिए मांगें बढ़ रही हैं। अगर उनकी जन्नत वहां है, तो वहीं रहो। तुम भारत में क्या कर रहे हो?’ शाहरुख खान के फैंस अभिनव की टिप्पणी से नाराज हैं।

Source- Amar Ujala

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version