यूपी के बहराइच मेंरामगोपाल हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा सुना दी गई है। मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है। जबकि,आठ दोषियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। एक अन्य दोषीसैफ अली को आठ वर्ष केकारावास की सजा सुनाई गई है।साथ ही एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। घटना13 अक्तूबर 2024 की है। जबदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रामगोपाल की हत्या कर दी गई थी।
इससे पहले बुधवार को आए फैसले में अदालत ने मुख्य आरोपीसरफराज उर्फ रिंकू, उसके पिता अब्दुल हमीद, दो भाइयों फहीम और तालिब उर्फ सबलू सहित 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था।बृहस्पतिवार दोपहर बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केस को लेकर कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही।
कचहरी में दिनभर तनाव और उत्सुकता
सजा का फैसला आने से पहलेकचहरी परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग, मृतक पक्ष के परिजन और वकील लगातार कोर्ट की कार्रवाई पर नजर रखे हुए थे। सभी की निगाहें अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी रहीं। फैसला आने के बाद लोगों में चर्चाएं तेज हो गईं।



