Home Bihar News Bihar:सर्प विष का इंटरनेशनल सिंडिकेट पकड़ा गया, पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर,...

Bihar:सर्प विष का इंटरनेशनल सिंडिकेट पकड़ा गया, पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर, 80 करोड़ का सांप का जहर बरामद

0
Bihar:सर्प विष का इंटरनेशनल सिंडिकेट पकड़ा गया, पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर, 80 करोड़ का सांप का जहर बरामद

बिहार में झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में सर्प विष के अंतर्राष्ट्रीय अवैध व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। इन क्षेत्रों में जहरीले सांपों को पकड़कर उनका जहर निकाला जा रहा था और उसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तस्करी के माध्यम से बेचा जा रहा था। यह खुलासा झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 80 करोड़ रुपये मूल्य का सर्प विष बरामद किया है और बिहार के औरंगाबाद जिले के देव से तीन सर्प विष तस्करों—सेराज मियां (पिता), मेरा जरंगरेज (पुत्र) और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

झारखंड के पलामू पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि बिहार के सर्प विष तस्कर सांप के जहर की एक बड़ी खेप लेकर पलामू के रास्ते किसी दूसरे प्रदेश में डिलीवरी देने जा रहे हैं, जहाँ एक विदेशी ग्राहक उनका इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पलामू पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन तस्करों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के नया बाजार चांदनी चौक निवासी सेराज मियां रंगरेज (पिता), मेरा जरंगरेज (पुत्र) एवं एक अन्य के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से सर्प विष का पैकेट बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जंगलों से सांप पकड़कर निकाला जाता था जहर

गिरफ्तारी के बाद तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे जंगलों से सांप पकड़कर उनका जहर निकालते थे। इस काम में वे नट जाति के लोगों की मदद लेते थे, जो सांप पकड़ने में माहिर माने जाते हैं। निकाला गया विष छोटे-छोटे प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर गिरोह के शीर्ष तस्करों तक पहुंचाया जाता था, जो आगे इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।

यह भी पढ़ें-Bihar:स्पेशल ओलंपिक्स भारत-नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को रजत पदक, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विदेशी ग्राहक को दी जानी थी खेप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार तस्कर अपने नेटवर्क के बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोहों को सर्प विष सप्लाई करते हैं। इस बार की खेप किसी विदेशी ग्राहक को बेची जानी थी, जो झारखंड सीमा से सटे किसी दूसरे प्रदेश में इंतजार कर रहा था। झारखंड पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से सक्रिय है और इनके अंतर्राष्ट्रीय संबंध किस-किस देशों या नेटवर्क से जुड़े हैं। पलामू पुलिस ने इस बरामदगी को बड़ी सफलता बताया है और आगे की जांच तेज कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version