Home Bihar News Bihar : अटल पथ पर SUV और बाइक में भीषण टक्कर, आक्रोशित...

Bihar : अटल पथ पर SUV और बाइक में भीषण टक्कर, आक्रोशित लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा; गाड़ी के शीशे भी तोड़े

0
Bihar : अटल पथ पर SUV और बाइक में भीषण टक्कर, आक्रोशित लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा; गाड़ी के शीशे भी तोड़े

राजधानी पटना के अटल पथ पर मंगलवार रातएक एसयूवी कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।

घटनामहेश नगर के पास की है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग आवाज सुनकर अटल पथ की ओर भागे तो देखा किएक एसयूवी कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई है। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और घटना को देखने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोग कार चालक की पिटाई करने लगे। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ नेकार के शीशे भी तोड़ दिए। घायल बाइक सवार नेकार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि उसनेपुलिस को बताया कि उसकी जान बाल-बाल बच गई।वहीं, कार चालक का कहना है कि गलती बाइक सवार की थी, जो गलत तरीके से बाइक चला रहा था। चालक ने दावा किया कि उसे बचाने की कोशिश में कार का अगला हिस्सा बाइक के पिछले हिस्से से सट गया, जिससे बाइक सवार चोटिल हो गया। बताया जाता है कि कार में कुछ महिलाएं भी सवार थीं, जो पुलिस से छोड़ने की गुहार लगाती रहीं।

मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने बताया कि कार वाले का ही ज्यादा नुकसान हुआ है। राहगीरों के अनुसार, बाइक सवार के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को समझा-बुझा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version