लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्रीमैं प्रधानमंत्री का आभारी हूंकि उन्होंने बिहार चुनाव के दौरान लगातार मेहनत की। उन्होंने लोगों के बीच भरोसे का माहौल बनाया और बिहार को कई योजनाएंसमर्पित कीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे अभियान का बेहद मजबूती से नेतृत्व किया। चिराग ने नीतीश कुमार से सेहत पर सवाल उठाने वालों को भी करारा जवाब दिया। कहा कि मेरे मुख्यमंत्री कीसेहत को लेकर की गई निजी टिप्पणियों और अभद्र हमलों के बावजूद वहलगातार यात्रा करते रहे और जनसभाएंसंबोधित करते रहे। चिराग ने तंज कसते हुए कहा किविपक्ष के तथाकथित युवा नेता घर में आराम कर रहे थे।
चिराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणियों पर भी जवा दिया। कहा किप्रधानमंत्री पर की गई निजी टिप्पणियां, उनकी मांको लेकर की गई गाली-गलौज, ‘वो वोट के लिए नाचने लगेंगे’ जैसी बातें, और ‘वोट चोरी’ के आरोपोंको बिहार की संस्कारी जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मैंने कल पीएम मोदी से बात की और उनका धन्यवाद किया।उन्होंने भी हमारी पार्टी के प्रयासों की सराहना की। आज मुझे गृह मंत्री अमित शाह का भी फोन आया, जिन्होंने पूरे चुनाव अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाई।
Bihar Election:लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, कहा-मैं अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं
चिराग ने राजद और कांग्रेस पर भी यह कहते हुए निशाना साधा कि वह लोग झूठा नैरेटिव बना रहे हैं कि उनकी पार्टी और नीतीश कुमार की जदयू के बीच मतभेद हैं। जबकि ऐसी बातें नहीं थी। एनडीए में सबलोग एकजुट हैं। चुनाव से पहले एनडीए के सीट बंटवारे की व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। एनडीए ने हमारी पार्टी पर भरोसा किया, जबकि बिहार विधानसभा में हमारा कोई विधायक नहीं था। एलजेपी) ने राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 पर जीत दर्ज की। उन्होंने यह दावा भी किया कि 2020 में लोजपा (रामविलास) की चुनावी हार के लिए कई लोग जिम्मेदार थे। मैंने पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए संघर्ष किया।
