Home Bihar News Bihar: बरात से पहले उठा भाई का जनाजा, शादी का सामान लेने...

Bihar: बरात से पहले उठा भाई का जनाजा, शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत; परिजन बेसुध

0
Bihar: बरात से पहले उठा भाई का जनाजा, शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत; परिजन बेसुध

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले NH-122B पर कल्याणपुर बस्ती डीह के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढौना निवासी सुरेश राय के पुत्र अमन कुमार और हरपुर बोचहा पंचायत के लखन राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अमन कुमार के बड़े भाई की शुक्रवार, 5 दिसंबर को शादी थी। शादी की तैयारियों के सिलसिले में अमन, अपने मित्र राहुल के साथ आवश्यक सामान खरीदने के लिए देर शाम पल्सर बाइक से मदुदाबाद चौक जा रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर बस्ती डीह के पास दोनों युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

पढ़ें:पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर महिला ने अपनी नस काटी; खुद को किस अधिकारी की पत्नी बताया?

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सचिन कुमार और अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों को सीएचसी मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया। जिस घर में बारात निकलनी थी, वहाँ अर्थी उठ गई और शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की बात कही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version