Home Bihar News Bihar : बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, नवनिर्वाचित सदस्य...

Bihar : बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, नवनिर्वाचित सदस्य लेंगे शपथ; अध्यक्ष का चुनाव भी

0
Bihar : बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, नवनिर्वाचित सदस्य लेंगे शपथ; अध्यक्ष का चुनाव भी

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बन गई है, उनका शपथ ग्रहण भी हो चुका है। अबबिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने का समय है।अब इनको अगले सप्ताह होने वाले उद्घाटन सत्र के दौरान शपथ दिलाई जा सकती है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

इस संबंध मेंप्रोटेम स्पीकर बनाए गए जदयू के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बताया कि उनके शपथ ग्रहण के बाद 1 दिसंबर को उद्घाटन सत्र की तारीख की चर्चा थी, लेकिन साथ ही इस बात की भी चर्चा थी कि इसप्रस्ताव की घोषणा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।सदन 1 से 5 तक चलेगा, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव पद की शपथ दिलाएँगे।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: स्वास्थ्य विभाग में चार महीने के अंदर 32 हजार पदों पर होगी बहाली, मंत्री मंगल पांडेय ने किया बड़ा एलान

जानिये 1 से 5 दिसंबर को क्या होगा सदन में

सोमवार 01, दिसम्बर कोनवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। मंगलवार 02 दिसम्बर कोबिहार विधान सभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बुधवार 03 दिसम्बर कोलगभग 11:30 बजे दिन में बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन के सेन्ट्रल हॉल में बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के एक साथ समवेत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें महामहीम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसी दिनराज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखा जाएगा। फिरद्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा और अंत मेंशोक सभा आयोजित की जाएगी।गुरूवार 04 दिसम्बर कोराज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर लिया जाएगा, जबकिशुक्रवार 05 दिसम्बर कोद्वितीय अनुपूरक ‘व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक पढ़े जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version