Home Bihar News Bihar: मंत्री विजय चौधरी ने संभाली सूचना-जनसंपर्क विभाग की कमान, कहा- योजनाओं को...

Bihar: मंत्री विजय चौधरी ने संभाली सूचना-जनसंपर्क विभाग की कमान, कहा- योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना ही लक्ष्य

0
Bihar: मंत्री विजय चौधरी ने संभाली सूचना-जनसंपर्क विभाग की कमान, कहा- योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना ही लक्ष्य

बिहार सरकार के नए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव अनुपम कुमार और निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री चौधरी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अन्य विभागों की तरह ही अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विभाग सरकार के सभी 45 विभागों की सटीक जानकारी, आंकड़े और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का दायित्व निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना और काम को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। विभाग का कार्यक्षेत्र अनुमंडल स्तर तक विस्तृत है, हम इसे और अधिक प्रभावी बनाएंगे, ताकि सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं पारदर्शी ढंग से जनता तक पहुंच सकें। सूचना विभाग न केवल सूचनाओं का प्रसार करता है, बल्कि जनता से सीधा संवाद भी स्थापित करता है। यह सरकार के काम को लेकर उत्पन्न किसी भ्रांति को भी दूर करता है। कार्यभार ग्रहण करते ही मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूचना विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ फर्जी खबरों की तुरंत पहचान कर उनका खंडन करे, ताकि सही जानकारी सही समय पर जनता तक पहुंच सके। साथ ही सभी विभागों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और इंस्टाग्राम आदि पर आमजन की ओर से पूछे जाने वाले सवालों व समस्याओं का त्वरित आधिकारिक जवाब दिया जाए।

Trending Videos

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version