Wednesday, March 4, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनीय अभियंता और लाईन मैन रिश्वत...

Bihar : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनीय अभियंता और लाईन मैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आजसाउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड में कार्यरतकनीय अभियंता औरलाईन मैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नालंदा जिले केइस्लामपुर स्थितगौरव नगर से की गई है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया खुलासा, कहा- गोली लगने से नहीं हुई है मौत

इस संबंध में टीम ने बताया किमुर्गियाचक निवासीस्व० शिव कुमार प्रसाद के पुत्रआशीष रंजन परिवादी हैं। उन्होंनेपटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कनीय अभियंता नीतीश कुमारके द्वारा विद्युत कनेक्शन के एवज में बीस हजार रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई, जिसमेंब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। जाँच के दौरान आरोप सत्य पायागया। आरोप सही पाये जाते हीदिनांक 31 अक्टूबर 2025 कोनिगरानी थाना में कांड सं0-94/25 के तहत मामला दर्ज किया गया और फिर कार्रवाई के लिएनिगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो केअनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक मो० वसिम फिरोज केनेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। फिर कार्रवाई करते हुएप्राथमिकी अभियुक्त कनीय अभियंता नीतीश कुमार औरअप्राय० अभि०लाईन मैन देवेन्द्र कुमारको बीस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गौरव नगर से गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments