Home Bihar News Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पथ निर्माण व नगर विकास विभाग...

Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पथ निर्माण व नगर विकास विभाग का प्रभार, बिहार के विकास को लेकर क्या कहा?

0
Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पथ निर्माण व नगर विकास विभाग का प्रभार, बिहार के विकास को लेकर क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व संभालने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों विभाग विकसित बिहार की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और उन पर दिखाए गए भरोसे को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उनका कहना है कि बिहार की जनता की सेवा और राज्य के विकास के लिए वे निरंतर समर्पित रहेंगे।

Trending Videos

मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने की प्रतिबद्धता

नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को एक नए स्वर्णिम अध्याय की ओर ले जा रही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार के सभी मंत्री मुख्यमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास और मार्गदर्शन के लिए नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे बिहार की सेवा के इस संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ निभाएंगे।

यह भी पढ़ें-Bihar News:नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश ने जदयू के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

अगले पांच साल में विकास का नया दौर

मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। शहरों और ग्रामीण इलाकों के व्यवस्थित और संतुलित विकास पर पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के अनुभवी नेतृत्व में बिहार सुशासन, स्थिरता और विकास की नई परिभाषा जोड़ेगा और राज्य के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत सुनिश्चित करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version