Home Bihar News Bihar Accident: वैशाली में बस–टेंपो की भिड़ंत, तीन की मौत, आठ लोग...

Bihar Accident: वैशाली में बस–टेंपो की भिड़ंत, तीन की मौत, आठ लोग हुए घायल; घटनास्थल पर अफरातफरी

0
Bihar Accident: वैशाली में बस–टेंपो की भिड़ंत, तीन की मौत, आठ लोग हुए घायल; घटनास्थल पर अफरातफरी

वैशाली जिले के हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग पर कंचनपुर धनुषी के पास मंगलवार को बस और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर के बाद टेंपो और बस दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही काजीपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ गोपाल मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा।

पढे़ं:मुजफ्फरपुर में दम घुटने लगा! AQI 480 के पार, रिकॉर्ड तोड़ प्रदूषण; शहर बना गैस चेंबर

पुलिस ने मृतकों की पहचान हाजीपुर काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामचक निवासी मोहम्मद सफीक के पुत्र दिलशेर, वैशाली थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी राजीव कुमार, तथा शंभू साह के रूप में की है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रहा था, जबकि बस लालगंज से हाजीपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान कंचनपुर धनुषी के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है तथा 8 लोग घायल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version