Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Accident: सगाई के एक दिन बाद सड़क दुर्घटना में युवक की...

Bihar Accident: सगाई के एक दिन बाद सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, दूसरा घायल; परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव के एक युवक की हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लक्षीराम गांव के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी राम अयोध्या गिरी का पुत्र गणेश पर्वत अपने ही गांव के रिशु कुमार गिरी के साथ बाइक से मंगलवार को किसी कार्यवश हथुआ गए हुए थे। दोपहर वापस लौटने के क्रम में हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लक्षी राम गांव के समीप बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर होने के कारण गणेश पर्वत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिशु कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढे़ं:रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में 12 घंटे तक CBI की छापेमारी, एक करोड़ रुपये बरामद

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही मृत युवक की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी। घर में खुशियों का जो माहौल था वह पल भर में ही गमगीन हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments