बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले ने इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखते हुए एनडीए को भारी जनादेश दिया है। पिछली बार जहां महागठबंधन ने जिले की सभी सात सीटें जीती थीं, वहीं इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए। एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सात में से छह सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि महागठबंधन केवल एक सीट बचा पाया। जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है।
सबसे दिलचस्प मुकाबला काराकाट विधानसभा सीट पर देखने को मिला, जहां महागठबंधन ने अपनी एकमात्र जीत दर्ज की। यहां माले उम्मीदवार ने बेहद कम अंतर से जदयू के उम्मीदवार को हराया।
कहां किसका कब्जा?
रोहतास जिले की सासाराम, डेहरी, दिनारा, करगहर, नोखा और चेनारी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। वहीं काराकाट सीट महागठबंधन के खाते में गई, जहां माले उम्मीदवार अरुण सिंह ने जदयू को मात दी।
ये भी पढ़ें: Dhamdaha Chunav Result 2025: धमदाहा सीट पर JDU की लेशी सिंह की धमक बरकरार, 55 हजार वोटों से दर्ज की बड़ी जीत
सातों सीटों का पूरा परिणाम
| विधानसभा सीट | विजेता उम्मीदवार (पार्टी) | वोट | रनर-अप उम्मीदवार (पार्टी) | वोट | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|---|
| चेनारी | मुरारी प्रसाद गौतम (लोजपा) | 95,579 | मंगल राम (कांग्रेस) | 73,591 | 21,988 |
| सासाराम | स्नेहलता (आरएलएम) | 1,04,701 | सत्येंद्र साह (राजद) | 79,046 | 25,655 |
| करगहर | वशिष्ठ सिंह (जदयू) | 92,485 | उदय प्रताप (बसपा) | 56,809 | 35,676 |
| दिनारा | आलोक सिंह (आरएलएम) | 78,338 | राजेश यादव (राजद) | 67,504 | 10,834 |
| नोखा | नागेंद्र चंद्रवंशी (जदयू) | 93,193 | अनीता चौधरी (राजद) | 69,139 | 24,054 |
| काराकाट (महागठबंधन की एकमात्र जीत) | अरुण सिंह (माले) | 74,157 | महाबली सिंह (जदयू) | 71,321 | 2,836 |
| डेहरी | सोनू सिंह (लोजपा) | 1,04,022 | गुड्डू चंद्रवंशी (राजद) | 68,054 | 35,968 |



