Home Bihar News Bihar Assembly Election 2025: रोहतास में NDA की सुनामी! छह सीटों पर...

Bihar Assembly Election 2025: रोहतास में NDA की सुनामी! छह सीटों पर लहराया परचम, महागठबंधन को केवल एक सीट

0
Bihar Assembly Election 2025: रोहतास में NDA की सुनामी! छह सीटों पर लहराया परचम, महागठबंधन को केवल एक सीट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले ने इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखते हुए एनडीए को भारी जनादेश दिया है। पिछली बार जहां महागठबंधन ने जिले की सभी सात सीटें जीती थीं, वहीं इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए। एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सात में से छह सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि महागठबंधन केवल एक सीट बचा पाया। जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है।

सबसे दिलचस्प मुकाबला काराकाट विधानसभा सीट पर देखने को मिला, जहां महागठबंधन ने अपनी एकमात्र जीत दर्ज की। यहां माले उम्मीदवार ने बेहद कम अंतर से जदयू के उम्मीदवार को हराया।

कहां किसका कब्जा?

रोहतास जिले की सासाराम, डेहरी, दिनारा, करगहर, नोखा और चेनारी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। वहीं काराकाट सीट महागठबंधन के खाते में गई, जहां माले उम्मीदवार अरुण सिंह ने जदयू को मात दी।

ये भी पढ़ें: Dhamdaha Chunav Result 2025: धमदाहा सीट पर JDU की लेशी सिंह की धमक बरकरार, 55 हजार वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

सातों सीटों का पूरा परिणाम

विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार (पार्टी) वोट रनर-अप उम्मीदवार (पार्टी) वोट जीत का अंतर
चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम (लोजपा) 95,579 मंगल राम (कांग्रेस) 73,591 21,988
सासाराम स्नेहलता (आरएलएम) 1,04,701 सत्येंद्र साह (राजद) 79,046 25,655
करगहर वशिष्ठ सिंह (जदयू) 92,485 उदय प्रताप (बसपा) 56,809 35,676
दिनारा आलोक सिंह (आरएलएम) 78,338 राजेश यादव (राजद) 67,504 10,834
नोखा नागेंद्र चंद्रवंशी (जदयू) 93,193 अनीता चौधरी (राजद) 69,139 24,054
काराकाट (महागठबंधन की एकमात्र जीत) अरुण सिंह (माले) 74,157 महाबली सिंह (जदयू) 71,321 2,836
डेहरी सोनू सिंह (लोजपा) 1,04,022 गुड्डू चंद्रवंशी (राजद) 68,054 35,968

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version