बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का पद भाजपा के पास जाने के बाद उपाध्यक्ष पद जदयू के खाते में आ गया है। आज जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है इसीलिए उनका भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। नरेंद्र नारायण यादव पहले भी उपाध्यक्ष थे। इस सन्दर्भ मेंविधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी कहा कि उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की तिथि चार दिसंबर को नियत की गई है। यानि4 दिसंबर को विधानसभा को उसको उपाध्यक्ष मिल जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : गरीब की पत्नी सबकी भौजाई होती है, जानिए किस विधायक ने क्यों कही यह बात
2024 में जब नीतीश सरकार बनी थी तब स्पीकर का पद भाजपा के पास था और उपाध्यक्ष का पद जदयू के पास। वही समीकरण अब एक बार फिर देखने को मिल रहा है, क्यों कि उस समय भीनरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष थे, जबकि भाजपा नेता नंद किशोर यादव विधान सभा के अध्यक्ष थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी के 9 बार के विधायक प्रेम कुमार विधान सभा अध्यक्षहैं तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए नरेंद्र नारायण यादव का नामांकन कराया गया है। हालांकि इस बार प्रेम कुमार की तरह हीनरेंद्र नारायण यादवको भी विधान सभा काउपाध्यक्षनिर्विरोध चुना जाना तय है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Assembly: नौ बार के विधायक प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के इस दिग्गज के बारे में जानें
जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेबिहार विधानसभा काप्रोटेम स्पीकर बनाया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र नारायण यादवबिहार विधान सभा चुनाव 2025 मेंआलमनगर सीट से जीते हैं। बिहार विधान सभा चुनाव में उनको 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले, जबकि वीआईपी उम्मीदवार नवीन कुमार को 82 हजार 936 वोट मिले। इस तरह उन्होंने नवीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
