Home Bihar News Bihar CM Oath : नीतीश कुमार शपथ ग्रहण की व्यवस्था देखने पहुंचे;...

Bihar CM Oath : नीतीश कुमार शपथ ग्रहण की व्यवस्था देखने पहुंचे; धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच चुके हैं पटना

0
Bihar CM Oath : नीतीश कुमार शपथ ग्रहण की व्यवस्था देखने पहुंचे; धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच चुके हैं पटना

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की प्रचंड जित के बाद नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पोड की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं इसको लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित होना है। इसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई है। शपथ ग्रहण में बस एक दिन बच गया है, इसको लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के साथ अन्य भाजपा के नेता पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

दरअसल, विधानसभा का चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सोमवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।एनडीए की ऐतिहासिक जीत को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सेलिब्रेट कर रही है। इसको लेकरगांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अब लगभग अंतिम चरण में है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राजद के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, इन तर्कों के जरिए कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं

पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। यह आदेशसुरक्षा की दृष्टिकोण से लिया गया है जो 17 नवंबर से 19नवंबर तक प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दिन कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसकीतैयारी जोर-शोर से की जा रही है। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से 19नवंबर तक गांधी मैदान क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर फिलहालपूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version