Home Bihar News Bihar CM Oath: 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक, विधानसभा...

Bihar CM Oath: 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम पद पर भी होगी बात

0
Bihar CM Oath: 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम पद पर भी होगी बात

19 नवंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक होगी। भाजपा के सभी विधायक अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद एनडीए की विधायक दल की बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है। आइए जानते है, इस मामले पर किसने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी और उसके बाद एनडीए की विधानमंडल दल की बैठक बुलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हम ‘विकसित बिहार’ के सपने को पूरा करने की शपथ लेंगे।

जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि शपथ ग्रहण को लेकर हम सभी लोग तैयार है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री आ रहे हैं, उस हिसाब से तैयारियां चल रही है। संजय झा और ललन सिंह के दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब तो स्वभाविक है। चुनाव के बाद गठबंधन के घटक दल आपस में बातचीत चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष जदयू या भाजपा का होगा? इस पर विमर्श चल रहा है। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि विकास एक बड़ा मुद्दा है, और इसी वजह से हमें इतना बड़ा जनादेश मिला है। यह बहुत अच्छी बात है कि पार्टियां जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर चुनाव में विकास को मुख्य मुद्दा बनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम पद पर मंथन

एनडीए गठबंधन के अंदर सभी दल छह सीटों पर एक मंत्री वाले फॉमूले पर चलेंगे, यह तय है। इस बीच भाजपा और जदयू दोनों इस बार विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखना चाह रही है। अब तक यह पद भाजापा के पास ही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हैं। इस बार भी भाजपा अपने पास ही यह पद रखना चाहती है लेकिन, जदयू की इच्छा है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद इस बार उन्हें मिले। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि 19 सीटें लाने वाली चिराग पासवान की पार्टी भी डिप्टी सीएम के एक पद पर अपना दावा ठोक रही है। लेकिन, भाजपा पिछली बार की तरह ही दोनों डिप्टी सीएम पद पर अपनी पार्टी के नेता उतारना चाहते हैं। इन दोनों विषयों पर गठबंधन के घटक दल बातचीत कर रहे हैं। दिलीप जायसवाल और विजय चौधरी ने कहा कि जल्दी ही सारी तस्वीरें साफ हो जाएंगे। कोई पद किसी दल का नहीं होगा, बल्कि एनडए गठबंधन का होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version