Home Bihar News Bihar Congress: बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले...

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए, कार्रवाई से भड़के लोग

0
Bihar Congress: बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए, कार्रवाई से भड़के लोग

{“_id”:”692559233da309a2c00a9d12″,”slug”:”major-action-by-bihar-congress-seven-leaders-expelled-from-the-party-people-enraged-by-the-action-2025-11-25″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar Congress: बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए, कार्रवाई से भड़के लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बिहार में कांग्रेस ने अपने सात नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।पार्टी ने उन नेताओं परकांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के प्रति शिथिल रवैया अपनाने तथा पार्टी-प्लेटफ़ॉर्म के बाहर लगातार अवांछित व भ्रामक बयान जारी करने का आरोप लगाया है।यह कार्रवाईप्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने की है।इस संबंध मेंअनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव का कहना है कि संबंधित नेताओं से प्राप्त स्पष्टीकरण समिति को संतोषजनक नहीं लगा। उनके कार्य पार्टी अनुशासन उल्लंघन के पाँच मानकों में से तीन के अंतर्गत स्पष्ट रूप से आते हैं। अनुशासन समिति का आरोपहै किनेताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों और निर्णयों के विरुद्ध लगातार पार्टी मंचों से बाहर बयान दिए हैं। इन नेताओं ने सक्षम अधिकारियों के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना की है। प्रिंट और सोशल मीडिया में टिकट खरीद–फरोख्त जैसे निराधार और भ्रामक आरोप लगाकर पार्टी की प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुँचाई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मुद्दों को उठाकर नेताओं ने दुष्प्रचार किया, उन पर पार्टी ने पूर्ण पारदर्शिता अपनाई थी। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जनसंपर्क कार्यक्रम, प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों तथा अखिल भारतीय चुनाव समिति द्वारा विस्तृत समीक्षा के बाद ही अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी।इसके बावजूद संबंधित नेताओं के आचरण से पार्टी के विभिन्न स्तरों—प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पर्यवेक्षक, चुनाव समितियों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयों की अवमानना हुई और संगठन के भीतर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। समिति का यह भी आरोप है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक अविनाश पाण्डेय की सहमति से विधान सभा पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद भी इन नेताओं ने अनुशासनहीनता जारी रखी। इन सभी तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने निम्नलिखित व्यक्तियों कीछह वर्षों के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी, उनमेंकांग्रेस सेवा दल केपूर्व उपाध्यक्षआदित्य पासवान,प्रदेश कांग्रेस केपूर्व उपाध्यक्षशकीलुर रहमान, किसान कांग्रेस केपूर्व अध्यक्षराज कुमार शर्मा,प्रदेश युवा कांग्रेस केपूर्व अध्यक्षराज कुमार राजन,अति पिछड़ा विभाग केपूर्व अध्यक्षकुंदन गुप्ता,बांका जिला कांग्रेस कमिटी कीअध्यक्षकंचना कुमारी औरनालंदा जिला केरवि गोल्डेन शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version