Home Bihar News Bihar Crime: कोचिंग पढ़ाकर लौट रही 17 वर्षीय शिक्षिका को भाई के सामने...

Bihar Crime: कोचिंग पढ़ाकर लौट रही 17 वर्षीय शिक्षिका को भाई के सामने मारी गोली, मौत; पुलिस जांच में जुटी

0
Bihar Crime: कोचिंग पढ़ाकर लौट रही 17 वर्षीय शिक्षिका को भाई के सामने मारी गोली, मौत; पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव अपने चरम पर है। मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा बांध के पास देर शाम अपने भाई के साथ घर लौट रही एक कोचिंग शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में की गई है।

घटना और अस्पताल का मंजर

गोली लगने के बाद, आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण घायल कोमल को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों में गहरा मातम और चित्कार मची हुई है।

मृतका शिक्षिका कोमल कुमारी के भाई आदित्य कुमार ने घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रोज़ाना देर शाम मुसहरी ब्लॉक के पास कोचिंग पढ़ाने जाती थी और वह हर दिन उसे लेने के लिए जाया करते थे। उस दिन भी देर शाम को वह बाइक से अपनी बहन को लेकर घर लौट रहे थे।

पढे़ं:474 करोड़ के प्रस्तावित निवेश से प्रदेश में 777 नई नौकरियों की संभावना, BIADA का बड़ा कदम

आदित्य कुमार के अनुसार, तरौरा बांध रोड के पास पहले से घात लगाए एक अपराधी खड़ा था। जैसे ही वे उसके पास से गुज़रे, उस अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी और गोली सीधे उनकी बहन को लग गई। गोली लगने से कोमल गंभीर हालत में सड़क पर गिर गई। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसका फायदा उठाकर अपराधी वहाँ से फरार हो गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने कोमल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना के बाद मुसहरी थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मेहता मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि देर शाम तरौरा बांध के पास गोली लगने से एक लड़की की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version