Home Bihar News Bihar Crime: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए गला...

Bihar Crime: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप; ससुराल पक्ष हुआ फरार

0
Bihar Crime: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप; ससुराल पक्ष हुआ फरार

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के खरसड़ा गांव में एक युवती की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। दो साल पहले हुई शादी के बाद से दहेज की मांग का आरोप झेल रही संजू देवी की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना सामने आते ही संजू के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे मामले में और भी संदेह गहराता जा रहा है।

शादी के बाद बढ़ती गई परेशानियां

मृतका के भाई ने बताया कि वह छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दो साल पहले अपनी बहन संजू की शादी खरसड़ा गांव के श्रवण राय से धूमधाम से की थी। परिवार का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई थी। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया।

सुबह से फोन स्विच ऑफ, फिर मिली दुखद खबर

शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने संजू से संपर्क करना चाहा, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। इसी दौरान पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। परिजन तुरंत पहुंचे और देखा कि संजू का शव घर के अंदर पड़ा है, जबकि घर के सभी सदस्य गायब थे। तुरंत इसकी जानकारी दरौंदा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पपन कुमार ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और परिजनों द्वारा लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-Crime:बिहार में MP की युवती देह व्यापार का शिकार, भागकर खेत में छिपी और बचाई जान; खान सर के पास आई थी पढ़ने

आरोपियों की तलाश तेज

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर संजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ससुराल पक्ष के फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दहेज प्रथा को एक घातक सामाजिक बुराई बताते हुए कड़ी निंदा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version