Home Bihar News Bihar Crime: रोहतास में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी गई, दोनों गंभीर; आरोपियों की...

Bihar Crime: रोहतास में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी गई, दोनों गंभीर; आरोपियों की तलाश जारी

0
Bihar Crime: रोहतास में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी गई, दोनों गंभीर; आरोपियों की तलाश जारी

सासारामनगर निगम क्षेत्र के लंबेदार सट्टेदार मोहल्ले में शनिवार दोपहर दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान भावाडीह गांव निवासी प्रशांत पाठक, पिता दिनेश्वर पाठक, तथा कंपनी सराय निवासी रिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

सामने आते ही चला दी गोली

प्रत्यक्षदर्शी सौरभ तिवारी ने बताया कि शनिवार को वे सभी दोस्त कुम्हऊ गांव से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान लंबेदार सट्टेदार गेट के पास फजलगंज निवासी नीतीश पांडे, विशाल पासवान और शुभम मिश्रा वहां पहुंचे। आरोप है कि नीतीश पांडे ने अचानक प्रशांत पर गोली चला दी। बताया गया कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। उसी विवाद को लेकर आज यह हमला हुआ।

पढे़ं:नालंदा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

एक वाहन जब्त, छापेमारी जारी

डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा और घटनास्थल से एक वाहन जब्त किया है। डीएसपी ने कहा कि सभी आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version