Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Dengue Case: लगातार बढ़ती ठंड के बीच मुजफ्फरपुर में डेंगू के...

Bihar Dengue Case: लगातार बढ़ती ठंड के बीच मुजफ्फरपुर में डेंगू के मामलों में उछाल, आंकड़ा 100 पार; अलर्ट

मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमें अलर्ट मोड में आ गई हैं। विभाग ने सभी पीएचसी, सीएचसी सहित जिले के सरकारी अस्पतालों को सतर्क रहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डेंगू प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर वहां लगातार फॉगिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। विभाग की टीमों को हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में डेंगू के मामलों में तेज़ उछाल आया है। एसकेएमसीएच की जांच रिपोर्ट में नए मामलों की पुष्टि होने के बाद मरीजों की संख्या पहले 96 थी, जो अब बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। नए रोगियों में हल्का बुखार, शरीर दर्द और प्लेटलेट्स गिरने जैसी सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं। कई संदिग्ध बुखार के मरीज भी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

पढे़ं:नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

जिले के बोचहां और मुसहरी प्रखंड में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। शहरी इलाके और मुसहरी प्रखंड के कई वार्डों में भी डेंगू संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीम बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है। साथ ही डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

डेंगू की स्थिति पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। एसकेएमसीएच से लेकर पीएचसी स्तर तक दवाइयों और अन्य चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड भी बनाए गए हैं। विभाग द्वारा शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार फॉगिंग व एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सभी उपायों पर तेजी से काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments