पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादवने मधेपुरा में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उदाकिशुनगंज स्थित एच.एस. कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार में बदलाव का समय आ गया है। जनता को बीते 20 वर्षों से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
तेजस्वी ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वह करता हूं। हमारी 17 महीने की सरकार में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई थी। अगर फिर मौका मिला तो बिहार से बेरोजगारी को पूरी तरह खत्म कर दूंगा। उन्होंने किसानों से वादा किया कि सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्तदी जाएगी।
पढे़ं:कल गया जी पहुंचेगा चुनावी रथ, 10 विधानसभा वाले जिले में NDA का दबदबा; कैसा है सियासी इतिहास
महिलाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन, माई, बहन, मान योजना’ के तहत सभी महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी फैक्टरीलगाते हैं गुजरात में और जीत चाहते हैं बिहार में*, अब यह नहीं चलेगा। बिहार के युवाओं को अब रोजगार चाहिए, झूठे वादे नहीं।
तेजस्वी ने जनता से बिहारीगंज से रेणु कुशवाहाऔर आलमनगर से इंजीनियर नवीन निषादको जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन की सरकार सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलेगी। हिंदू-मुस्लिम, सबको साथ लेकर चलना हमारा संकल्प है कोई भी पीछे नहीं छूटेगा। जनसभा के दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, इंजीनियर प्रभाष कुमार सहित महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता मौजूद रहे।
