Friday, December 5, 2025
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने शायराना अंदाज में जताई नाराजगी,...

Bihar Election: सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने शायराना अंदाज में जताई नाराजगी, कहा- आज बादलों ने फिर साजिश की है

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी बातों से स्पष्ट लग रहा था कि गठबंधन में छह सीटें मिलने के बाद वह खुश नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से पहलेक्षमा मांगी है। इसके बादकहा कि आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा। इतना ही नहीं इस पोस्ट के बाद कुशवाहा ने शायराना अंदाज में एनडीए गठबंधन से अपनी नाराजगी भी जताई है। कहा कि आज बादलों ने फिर साजिश की है। जहां मेरा घर था, वहीं बारिश भी की है। कुशवाह ने सीट बंटवारे का फैसला लेने वाले को संदेश देते हुए लिखा कि अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियाना बसाने की। अब कुशवाहा के इन पंक्तियों की चर्चा सियासी गलियारे में खूब हो रही है।

मेरी एवं पार्टी की विवशता समझिए

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीट बंटवारे की घोषणा के बादकई घरों में खाना नहीं बना होगा। लेकिन, आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।

आज दिल्ली में राहुल-तेजस्वी की मीटिंग, NDA में सीटों का हुआ बंटवारा; पढ़ें हर अपडेट

इस बार रालोमोको एनडीए ने छह सीटें दी हैं

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने पिछली बार एनडीए होकर एनडीए के खिलाफ 99 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। नतीजतन एक भी खाता भी नहीं खुल पाया था। इस बार उनकी पार्टी को एनडीए ने छह सीटें दी हैं, जिसमें सासाराम, उजियारपुर, दिनारा, मधुबनी, बाजपट्टी और महुआ की सीटें शामिल हैं। जीतन राम मांझी की तरह उपेन्द्र कुशवाहा भी 24सीटों की दावेदारी कर रहे थे। वह इससे कम सीटें लेने के लिए तैेयार नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद चिराग पासवान के साथ-साथ जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा भी मान गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments