Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: हाजीपुर स्ट्रांग रूम पर गड़बड़ी का आरोप, राजद ने उठाए...

Bihar Election: हाजीपुर स्ट्रांग रूम पर गड़बड़ी का आरोप, राजद ने उठाए सवाल, प्रशासन ने शुरू की जांच

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर बवाल मच गया है। हाजीपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम को लेकर राजद ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले में पहले चरण में आठ विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हुआ है। इसके लिए हाजीपुर के आर.एन. कॉलेज और आईआईटी कॉलेज हरिवंशपुर में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस और प्रशासन की निगरानी जारी है।

इसी बीच राजद ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि देर रात एक पिकअप वैन को स्ट्रांग रूम से निकलते देखा गया, और उसी समय सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए।

राजद ने अपने पोस्ट में लिखा, “वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में बारी-बारी से विभिन्न विधानसभाओं के सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं। मध्यरात्रि में पिकअप वैन वहां घुसती है और निकलती है। @ECISVEEP जवाब दें।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजद ने एनडीए सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। विपक्ष का कहना है कि बिहार में चुनाव से पहले से ही “वोट चोरी” का माहौल बनाया जा रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले भी इस मुद्दे पर वोटर अधिकार यात्रा निकाल चुके हैं।

पढ़ें:‘2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता’, नीतीश ने गिनवाए काम

वहीं, प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वैशाली की जिलाधिकारी अपने टीम के साथ हाजीपुर के आर.एन. कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचीं और पूरे मामले की जांच शुरू की। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बीते गुरुवार को संपन्न हुआ था। अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments