Home Bihar News Bihar Election: ओवैसी के प्रत्याशी तौसीफ आलम पर केस दर्ज, चुनावी सभा...

Bihar Election: ओवैसी के प्रत्याशी तौसीफ आलम पर केस दर्ज, चुनावी सभा में तेजस्वी यादव पर दिया था विवादित बयान

0
Bihar Election: ओवैसी के प्रत्याशी तौसीफ आलम पर केस दर्ज, चुनावी सभा में तेजस्वी यादव पर दिया था विवादित बयान

किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मंगलवार को बहादुरगंज थाने में दर्ज हुआ।

जिलाधिकारी विशाल राज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमवार शाम एक चुनावी जनसभा के दौरान तौसीफ आलम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया था। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें:चुनाव ड्यूटी में कर रहा था राजनीति, वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद; पुलिस ने तुरंत नौकरी से निकाला

शिकायत की जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची अधिकारी द्वारा एफआईआर संख्या 429/25 बहादुरगंज थाने में दर्ज कराई गई। यह मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 175, 176, 223, 351(2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है।थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने भी इस मामले की पुष्टि की है।

जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल का नेता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version