Home Bihar News Bihar Election: जनसुराज का बड़ा आरोप, कहा- एनडीए सरकार ने 40 हजार...

Bihar Election: जनसुराज का बड़ा आरोप, कहा- एनडीए सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे

0
Bihar Election: जनसुराज का बड़ा आरोप, कहा- एनडीए सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर NDA को बधाई दी और नई सरकार के बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार से हमारी मांग है कि अब साफ-सुथरी सरकार बने और दागी मंत्रियों को जगह ना मिले। हमारे जो भी मुद्दे थे उनपर खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी ने भी बातें की। इसलिए हम यह देखते रहेंगे कि उन मुद्दों पर कितना काम होता है।

‘बिहार सरकार ने जनता के 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे’

उदय सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत खरीदा गया है। देश में पहले भी ऐसी कोशिशे होती रही हैं। लेकिन यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपया खर्च कर यह बहुमत प्राप्त किया है। जनता के पैसे से जनता का वोट खरीदा गया है। अब बिहार सरकार के पास शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजों पर खर्च करने लायक रुपये नहीं बचे हैं। इन्होंने इस कैश ट्रांसफर के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले लोन की रकम में से भी 14 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।

‘लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए’

उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज की स्थापना जिस दृढ़ता से हुई थी और परिवर्तन का जो उद्देश्य था, वो जारी रहेगा। सरकार की कमियों को हम उजागर करते रहेंगे। महागठबंधन के पास जब पहले ताकत थी तब भी वो विपक्ष की भूमिका सही से नहीं निभा रहे थे। हालांकि हम विधानसभा में नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी अब बिहार की जनता जन सुराज को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में देखेगी।जन सुराज के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। अपेक्षित वोट न आने का एक मुख्य कारण यह लग रहा है कि अंतिम वक्त में लोगों को लगा कि जन सुराज को दिया गया वोट कहीं राजद को वापस सरकार में आने में मदद न कर दे, इसलिए लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए।

Bihar Election Result:किस विधान पार्षद और एक मेयर को पार्टी से निष्कासित किया गया? आरके सिंह भी भाजपा से बाहर

‘प्रदेश अध्यक्ष बोले-हम फिर से वापसी करेंगे’

वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया के माध्यम से राज्य भर में जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम फिर से वापसी करेंगे। अपने सभी कार्यकर्ताओं से पहले की तरह मिलेंगे और उनको प्रेरित करेंगे।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version