बेतिया केमैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय के समीप हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल स्टेडियम मैदान में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उमड़े भारी जनसमूह के बीच अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को समाप्त किया है।
अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री। लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि न लालू जी का बेटा बिहार का सीएम बनेगा और न सोनिया जी का बेटा देश का पीएम, क्योंकि बिहार में नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी सत्ता में हैं।
राहुल गांधी की हालिया वोटर अधिकार यात्रापर कटाक्ष करते हुए शाह ने इसे घुसपैठिया बचाओ यात्राकरार दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिहार की वोटर लिस्ट से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ये गरीबों का राशन और युवाओं का रोजगार छीनते हैं। शाह ने कहा कि “बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव करने का अधिकार बिहार की जनता को है, न कि घुसपैठियों को।
पढे़ं:नयागांव में 23 लाख नकद, सोना-चांदी और हथियार बरामद; मतदान से पहले सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि अब पूरा बिहार नक्सलमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई जिले नक्सल प्रभावित थे, इसलिए मतदान दोपहर तीन बजे तक होता था। लेकिन अब पहली बार पूरे बिहार में मतदान शाम पांच बजे तक होगा, क्योंकि बिहार अब पूरी तरह नक्सलमुक्त है। अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास को गति दी है और कानून का शासन स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
सभा में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, दीपक मिश्रा, मुकेश मिश्रा, शैलेश कुशवाहा, मदन पटेल, संजय पटेल, प्रभु कुशवाहा समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
