Home Bihar News Bihar Election: ‘बिहार के कण-कण में बदलाव की लहर, NDA में छटपटाहट’,...

Bihar Election: ‘बिहार के कण-कण में बदलाव की लहर, NDA में छटपटाहट’, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले

0
Bihar Election: 'बिहार के कण-कण में बदलाव की लहर, NDA में छटपटाहट', कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले

मुजफ्फरपुर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 2005 से 2025 तक बनी सरकार के खिलाफ अब जनता खड़ी है। बिहार में महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त लहर है और अब तो राज्य का एक-एक जीव-जंतु भी बदलाव चाहता है।

जदयू के नेता और मंत्री ललन सिंह के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते, तो इसे एनडीए की आधिकारिक अभिव्यक्ति माना जाएगा। जिस प्रकार ललन सिंह ने मोकामा में बातें कहीं, वह एनडीए की खराब मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि अब तो बीजेपी के मंत्री ने भी घोटाले की बात स्वीकार की है। यह बताता है कि बिहार की हालत कैसी है। अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली दरों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। सुरजेवाला सकरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार उमेश कुमार राम के समर्थन में रोड शो और जनसंपर्क अभियान करने पहुंचे थे।

पढे़ं:’इस बार बिहार में NDA क्लीन स्वीप होगा’, राजद नेता बोले; भाजपा नेता ने किया पलटवार; जानें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कट्टे की बात तो करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े खुद इस बात की पुष्टि करते हैं कि 2005 से 2025 तक बिहार में अपराध के मामले 80 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कट्टे की बात करने वाले प्रधानमंत्री को बिहार में हुई व्यापारियों की हत्याओं के पीड़ित परिवारों से मिलना चाहिए था।

सुरजेवाला ने कहा कि पटना के खेमका और अग्रवाल की हत्या के बाद प्रधानमंत्री को उनके परिवार से जाकर पूछना चाहिए था कि उनके परिजनों को कट्टे से किसने मारा। अगर भाजपा सरकार अपराध के मामलों में सचेत रहती, तो आज पटना की यह स्थिति नहीं होती और राजधानी अपराधियों से सुरक्षित होती। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में महागठबंधन 150 से 175 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version