Home Bihar News Bihar Election: भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, राजद पर भ्रामक...

Bihar Election: भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, राजद पर भ्रामक पोस्ट फैलाने का आरोप; कार्रवाई की मांग

0
Bihar Elections 2025: दोनों गठबंधनों ने बदली रणनीति, युवा व महिलाओं को साधने की जोर आजमाइश

भाजपा ने दूसरे चरण में जारी मतदान को लेकर चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजद अपनी आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैला रही है।

पोस्ट में क्या लिखा गया?

दरअसल भाजपा द्वारा एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें राजद की तरफये लिखा था कि ‘भाजपा और लोजपा (आर) वाले जदयू को वोट नहीं डलवा रहे हैं, और जदयू वाले भाजपा और लोजपा (आर) को वोट नहीं डलवाने दे रहे हैं, इस बात से भाजपा-लोजपा (आ) या जदयू के किसी भी नेता ने इंकार किया’? इस पोस्ट की स्क्रीनशॉट के साथ भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें:समस्तीपुर के पंकज कुमार की दर्दनाक मौत, रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गए थे तभी हुआ विस्फोट

भाजपा ने पत्र में क्या लिखा

भाजपा द्वारा लिखा गया किमेटा/फेसबुकको निर्देश दे कि वह उक्त पोस्ट तथा उससे संबंधित किसी भी भ्रामक सामग्री को तत्काल हटाए। इसके साथ हीराजद को कारण बताओ नोटिस जारी करे कि उसने सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार क्यों फैलाया। तीसराबिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दे कि वह इस मामले की तथ्यात्मक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version