Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: 'महागठबंधन वालों को वोट देंगे तो फिर से आ जाएगा...

Bihar Election: ‘महागठबंधन वालों को वोट देंगे तो फिर से आ जाएगा जंगल राज’, यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का तंज

मुजफ्फरपुर में पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन को वोट दिया गया, तो बिहार में फिर से जंगल राज कायम होगा। अपहरण का उद्योग, हत्याओं और रंगदारी का दौर दोबारा शुरू हो जाएगा। इसलिए एनडीए के साथ आएं और सुरक्षित बिहार बनाने का संकल्प लें।

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि बिहार तभी आगे बढ़ेगा जब इसके पास बदलने का स्पष्ट विजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षोंमें इस विजन को बिहार को दिया है और आज बिहार विकसित राज्यों की कतार में खड़ा है।

पढ़ें:बेगूसराय में पीएम मोदी ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील, जानें क्या-क्या कहा?

मुजफ्फरपुर के केरमा खेल मैदान में बीजेपी प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के समर्थन में पहुंचे मौर्य ने कहा, “बिहार में 20 साल पहले के हालात हम उत्तर प्रदेश में रहते हुए भी देख चुके हैं। आप बिहार के लोग तो इसे और भी करीब से जानते हैं। उस समय बिजली तक नहीं आती थी, आज बिजली जाती नहीं है। उद्योग का जाल बढ़ा है, सड़कें बन रही हैं, हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है।

20 साल पहले के हालात देखकर आप सिहर उठेंगे। इसलिए आप सभी से अपील है कि बिहार को विकसित बनाने में एनडीए के हाथों को मजबूत करें और नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में फिर से जितवाएं। ताकि बिहार एक बार फिर विकास की दहलीज पर खड़ा हो और इसका चौमुखी विकास सुनिश्चित हो सके। झूठ बोलने वालों और अपहरण उद्योग से जुड़े लोगों से सतर्क और सचेत रहें, वे सक्रिय हो गए हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments